Electrical Mpcb एक इलेक्ट्रिकल स्विच है जो की मोटरों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है इसका पूरा नाम Motor Protection Circuit Breaker होता है। ये पूरी तरह से मोटरों को सुरक्षा प्रदान करता है। यह मोटरो में होने वाले फाल्ट को आसानी से पता लगा लेता है, तथा मोटर चलने के दौरान मोटर में कोई समस्या आ जाती है तो उसको भी पता लगा लेता है, और मोटर को तुरंत बंद कर देता है।

Electrical Mpcb का कार्य सिद्धांत क्या है?
Electrical Mpcb का कार्य सिद्धांत यह है कि मोटर चलने के दौरान या उत्पन्न होने वाली समस्याओं का पता लगाना,और तुरंत विद्युत प्रवाह को बंद करना होता है। और इसमें निम्नलिखित गुण पाए जाते हैं ।
1. ओवरलोड से सुरक्षा
मोटर चलाते समय जब कभी ओवरलोड की समस्या आती है तो उस समय यह विद्युत आपूर्ति को बंद कर देता है।
2. फेज लॉस सुरक्षा
मोटर को स्टार्ट करते समय अगर एक फेस नहीं आ रहा है तो, उस समय यह ऑन नहीं होती है। और मोटर चलने के दौरान कोई एक फेस में विद्युत प्रभाव बंद होता है तो उस दौरान यह पूरे विद्युत प्रवाह को बंद कर देती है।
3. शॉर्ट सर्किट सुरक्षा
अगर कभी शॉर्ट सर्किट जैसे फेज टू फेज या फेज टू न्यूट्रल शॉर्ट होता है तो उस दशा में भी तुरंत विद्युत प्रवाह को बंद कर देता है।
4. करंट को सीमित करना
Electrical Mpcb में करंट सेटिंग का ऑप्शन होता है। इसमें हम मोटर के हिसाब से करंट सेट करके मोटर को जलने से बचा सकते हैं। या जितने एचपी की मोटर है उतना करंट सेट कर सकते हैं।
5. तापमान को झेलने की क्षमता
Electrical Mpcb को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि, ज्यादा तापमान में भी कार्य कर सकता है। और भारी से भारी तनाव को भी झेल सकता है।
6. एड ऑन ब्लॉक लगाना
Mpcb के साइड में हम ऐड ऑन ब्लॉक भी लगा करके हम दूसरे डिवाइस को फीडबैक दे सकते हैं। या दूसरे डिवाइस को भी चला सकते हैं और ऑन ऑफ के लिए लाइट भी लगा सकते हैं।
On Delay Timer क्या होता है। इसको भी जाने?
Electrical contactor क्या होता है । इसको भी जाने?
Electrical Mpcb का उपयोग
Electrical Mpcb का उपयोग हम विभिन्न प्रकार के क्षेत्र में करते हैं।
1. उद्योग में
Electrical Mpcb का उपयोग हम उद्योगों में मशीनों और इलेक्ट्रिक उपकरणों को जलने से बचने के लिए किया जाता है।
2. घरेलू उपयोग में
MPCB का उपयोग हम घरों में टिल्लू पंप तथा समरसेबल पंप चलाने के लिए भी करते हैं।
3. पैनल बोर्ड बनाने में
Electrical Mpcb का उपयोग पैनल बोर्ड बनाने में किया जाता है । जिससे की बड़ी-बड़ी मोटर चलती हैं। इससे मोटर की आयु लंबी हो जाती हैं।
MPCB का फुल फॉर्म क्या होता है?
MPCB कैसे कार्य करता है?
MPCB और ELCB में क्या अंतर होता है?
ELCB शॉर्ट सर्किट के साथ-साथ मानव सुरक्षा प्रदान करता है।
MPCB और MCB में क्या अंतर है?
MCB का उपयोग शॉर्ट सर्किट सुरक्षा के लिए किया जाता है।
MPCB कितने प्रकार की होती हैं?
1. मैन्युअल ऑपरेटेड MPCB
2. ऑटोमैटिक रीसेट MPCB
3. थर्मल-मैग्नेटिक MPCB
4. इलेक्ट्रॉनिक MPCB
निष्कर्ष (conclusion)
इसमे हमने इलेक्ट्रिकल MPCB के महत्व, कार्यप्रणाली, और इसके विभिन्न प्रकारों पर विस्तृत चर्चा कीहै। MPCB का उपयोग मोटरों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है, और सही MPCB का चयन और उचित रखरखाव आपके मोटर के लाइफ को सुरक्षित और प्रभावी बनाए रखने में सहायक होगा।